Sunday, June 1, 2008
एक बात
बातें तो बहुत है रेडियो की श्रोताओं की दोस्तों की यंहा की वहाँ की सारे जहाँ की कान्हा से शुरू करूँ शुरुआत सुबह के उजाले से कर रहा हूँ आज रविवारछुट्टी लेकिन मैंने आज की ड्यूटी ली हुई है गायिका मधुश्री से बातचीत का प्रोग्राम तैयार करने मैं लगा था इत्मिनान से छुट्टी के दिन का आनंद लेते हुए काम कर रहा था बीच मैं एक मित्र चले आए कुछ गपशप के बाद फिर वही काम खत्म करके अब कुछ देर पहले ही घर लौटा और बैठ गया आप से बातें करने पिछले दिनों राजस्थान के टूरपर गए थे कई सहकर्मी साथ थे दरअसल सर्दियों का मौसम था ,जैसलमेर जोधपुर दोनों जगह हम लोग गए थे भारत पाकसीमा को करीब से देखा जवानों से मिले किस मुस्तेइदीसे हमारी सीमाओं की चौकशी कर रहे हैं उनसे मिलकर बड़ा अभिभूत हुआ खूब बातें हुई प्रोग्राम भी किए जिसे बाद मैं विविध भारती से प्रसारित भी किया गया श्रोताओं से भी मिलना हुआ बड़ा ही प्यारा समा था. खूबसूरत जैसलमेर एक अलग तरह का मौसम अलग लोग बम्बैयाभाग दौड़ से दूर चमकता सूरज सोने जैसी सुनहरी मिटटी रेगिस्तान का खूबसूरत नज़ारा सचमुच जादुई था .ल्खाने को दिल तो बहुत करता है पर वक्त ड्यूटी पर कल वापस समय पर पहुँच ने की फिक्र भी बढ़ा रहा है ...कल ढेर सारी बातों के साथ मिलने की तमन्ना के साथ शुभ रात्री
Wednesday, March 26, 2008
Subscribe to:
Posts (Atom)
